Dashmooladi Kwath Potali
Ayurveda describes a special treatment called Potli Chikitsa, also known as Pind Sweda. It is made by mixing Ayurvedic medicinal herbs. The preparation process and its key benefits are described below:
Uses and Benefits of Ayurvedic Potli:
In this, the powder of more than 20 Ayurvedic medicinal herbs, such as Dashamool, rock salt, dry ginger, carom seeds, turmeric, camphor, etc., is tied into a potli and used.
Benefits of fomentation with Potli:
- It reduces joint pain, swelling, and is especially beneficial for muscle stiffness.
- It is used to relieve weakness in the nerves and strengthen the muscles.
- It is useful for frozen shoulders and chronic body pain. It also reduces back pain.
- It is used as a dry compress to reduce inflammation, especially in arthritis.
- The potli improves blood circulation, reducing muscle-related problems such as swelling, stiffness, and pain.
Method for making an Ayurvedic bundle:
Take a cotton or muslin cloth measuring 12″ x 12″ in length and width. Then, place the Ayurvedic herbs and other ingredients in the center of the cut cloth. For the bundle, gather the four corners of the cloth into a circular shape. Tie it tightly with a one-inch wide strip of cotton cloth or a cotton rope.
How to use:
When using the bundle, lightly heat it on a pan or induction cooker. Add sesame oil, Mahanarayan oil, Karpooradhi oil, etc. as needed. Before use, test the heat by placing the bundle on the upper skin of your hand. To prevent skin burns, massage the affected area with the bundle using light pressure. After massaging, rest the body. Remember not to use cold water or take a bath immediately. If you must, do so at least once an hour.
आयुर्वेद में पोटली चिकित्सा चिकित्सा का विशेष चिकित्सा का वर्णन है, जिसे पिण्ड स्वेद के नाम से भी जाना जाता है। यह आयुर्वेदिक औषधीय जड़ी-बूटियों को मिलाकर बनाई जाती है। इसके बनाने की प्रक्रिया और इसके प्रमुख फायदों के बारे में नीचे बताया गया हैः-
आयुर्वेदिक पोटली के उपयोग एवं लाभः-
इसमें आयुर्वेदि औषधीय जड़ी-बूटियों जैसे-दशमूल, सैंधा नमक, सौंठ, अजवायन, हल्दी, कर्पूर आदि लगभग 20 से ज्यादा औषधियों के चूर्ण को एक पोटली में बांधकर उपयोग किया जाता है।
पोटली से सिकाई के लाभ:-
1. यह जोड़ों के दर्द को कम करती है, सूजन में भी फायदा होता है और मांसपेशियों की जकड़न के लिए सबसे उपयोगी है।
2. यह शरीर की नसों की कमजोरी दूर करने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए उपयोग की जाती है।
3. यह शरीर के जमे हुए कंधों और पुराने दर्द में उपयोगी है। पीठ के दर्द को भी कम करती है।
4. यह विशेषतः आर्थराइटिस में सूजन को कम करने के लिए सूखी सिकाई के रूप में प्रयोग की जाती है।
5. पोटली से सूजन, कठोरता और दर्द जैसे मांसपेशियों से संबंधित समस्याओं को कम करते हुए रक्त परिसंचरण में सुधार करता है।
आयुर्वेदिक पोटली बनाने की विधिः-
एक सूती या मलमल का कपड़ा लें जिसकी लम्बाई एवं चौड़ाई 12”ग्12“ की हो को काट लें। उसके बाद उसमें जो आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां आदि सामग्री डालकर काटे गये कपड़े के बीच में रखें। पोटली के लिए कपड़ें के चारों कोनों को पकड़कर एक गोल आकृति देकर इकट्ठा करते हुए किसी सूती कपड़े की एक इंच चौड़ी पट्टी या किसी सूती रस्सी की सहायता से मजबूती से बांधकर पोटली बनायें।
प्रयोग करने की विधिः-
जब पोटली को उपयोग में लाना हो तब उसे तवे अथवा इन्डकशन पर हल्का गर्म कर लें और आवश्यकतानुसार तवे पर तिल का तेल, महानारायण तेल, कर्पूरादि तेल आदि डालकर गर्म करें। उपयोग करने पहले पोटली को अपनी हाथ की ऊपरी त्वचा पर रखकर कितना गर्म है करके उपयोग करना है, जांच कर लें ताकि त्वचा जल न जाये। शरीर के प्रभावित स्थान पर हल्के हाथ के दबाव से पोटली की मसाज करें। पोटली की मसाज करने के बाद शरीर को आराम दें। ध्यान रहे तुरन्त ठंडे पानी का प्रयोग न करें और न ही तुरन्त स्नान करें । स्नान करना हो तो कम से कम एक घण्टे क ेअन्तराल पर करें ।














Reviews
There are no reviews yet.